पानी पूरी का अजवानी का पानी कैसे बनाये ( How to make ajwani water for pani puri )

अजवानी का  पानी कैसे बनाये


सामग्री:

  1. अजवाइन - 1/2 चम्मच
  2. पुदीना पत्तियां - 1 कप
  3. धनिया पत्तियां - 1/2 कप
  4. हरी मिर्च - 2-3 (स्वादानुसार)
  5. अदरक -   टुकड़ा
  6. जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच
  7. काला नमक - 1/2 चम्मच
  8. सादा नमक - स्वादानुसार
  9. नींबू का रस - 1-2 बड़े चम्मच (स्वादानुसार)
  10. ठंडा पानी - 4-5 कप



   विधि:

अजवाइन को 1/4 कप गर्म पानी में डालकर 10-15 मिनट के लिए भिगो दें


मिक्सर  में पुदीना पत्तियां, धनिया पत्तियां, हरी मिर्च, अदरक,, जीरा पाउडर, काला नमक, सादा नमक  डालें। इन्हें अच्छी तरह से पीसकर एक बारीक पेस्ट बना लें।


इस पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकालें अब इसमें ठंडा पानी मिलाएं और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं


इस पेस्ट में   भिगोई हुई अजवाइन का पानी  डालें।  अब अपने स्वाद के अनुसार मसालों डालें।


आपका अजवाइन का स्वादिष्ट पानी पूरी का पानी तैयार है!

Post a Comment

Previous Post Next Post